All Rounder BSS™ · Today's question ✨ अपना answer चुनें और अपनी तैयारी परखें। | All Rounder BSS™

All Rounder BSS™ ✓

Today's question ✨ अपना answer चुनें और अपनी तैयारी परखें।

साहस की जिन्दगी सबसे बड़ी जिन्दगी होती है। ऐसी जिन्दगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह बिल्कुल निडर, बिल्कुल बेखौफ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान है कि वह इस बात की चिन्ता नहीं करता कि, तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। दूसरों की परवाह किए बगैर जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी ऐसे ही आदमी से मिलता है। साहसी मनुष्य उन सपनों में भी रस लेता है, जिनका कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं है। साहसी मनुष्य सपने उधार नहीं लेता, वह अपने विचारों में रमा हुआ अपनी ही किताब पढ़ता है। झुण्ड में चलना और झुण्ड में चरना तो भैंस और भेड़ का काम है। साहसी मनुष्य तो सिंह के समान होता है, जो अकेला होने पर भी मग्न रहता है। दुनिया की परवाह किये बिना जीने वाले व्यक्ति से किसको प्रकाश मिलता है?

  1. दुनिया को
  2. समाज को
  3. मनुष्यता को
  4. आम आदमी को

View post